Coronavirus: चीन की मशहूर सिंगर BF.7 वैरिएंट से संक्रमित दोस्त को गले लगाकर, जानबूझकर हुई कोरोना पॉजिटिव

चीन में Coronavirus से हालात दीन प्रतिदिन बदत्तर होते जा रहे हैं, एसे में एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है । तो बात है, चीन की मशहूर सिंगर की, जो जानबूझकर हुई कोरोना संक्रमित । दरअसल, बात है चीन की सिंगर जेन झांग (Jane Zhang) की, जिन्होंने खुद को कोरोना पॉजिटिव कर लिया है । तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला ।

Jane Zhang

चीन में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, हालात इतने बद्त्तर हैं कि एसा दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में 21 लाख लोगों की मौतें होंगी। एसे वक्त में चीन की मशहूर सिंगर जेन झांग ने जानबूझकर खुद को कोरोना पॉजिटिव कर लिया है । और तो और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।

कौन है जेन झांग (Jane Zhang)

जेन झांग एक चीनी सिंगर, सौंगराईटर और सॉंग प्रड्यूसर हैं । जेन अपनी, signature whistle के लिए मशहूर हैं । जहॉं लाखों लोगों को अपना कला से दीवाना बनाया, वहीं खुद को जानबूझकर कोरोना संक्रमित कर, उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा ।

Jane Zhang image

क्या है मामला

चीनी सोशल मीडिया प्लैटफोर्म Weibo पर सिंगर जेन झांग ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। अन्होंने बताया कि वो जानभूझकर कोविड पॉजिटिव हुई है। दरसल वो एक दिन अपने दोस्त के घर गईं थी, जहां उनका एक कोविड पॉजिटिव दोस्त था, दोस्त के साथ उन्होंने काफी समय बिताया, उसे गले भी लगाया था। जिसके अगले दिन ही जेन झांग के गले में खराश शुरू हुई और फिर उन्हें बुखार हो गया। तबीयत खराब होने के बाद जब अनहोने टेस्ट करवाया तो पता चला कि वो कोविड पॉजिटिव हो गई हैं।

Jane Zhang pic

आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

मशहूर गायिका जेन झांग ने ये कदम जांभूझकर इसीलिये उठा, ताकी न्यू ईयर की शाम जो उनका म्यूजिक प्रोग्राम है वो सही से हो जाए। वो अपने आप को नए साल से पहले कोविड पॉजिटिव इस लिए कर रही थी, ताकि नए साल के वक्त उनको कोविड ना हो। इसलिए उन्होंने खुद को पहले ही कोविड से संक्रामित कर लिया। झांग की इस बात से लोग बहुत ज्यादा भड़क गए, उन्हें लोग ट्रोल भी करने लगे। लोगों का गुस्सा देख, ट्रोल होने के बाद झांग ने माफ़ी मांगी और साथ ही अपनी पोस्ट को डिलीट भी किया ।

Jane Zhang coronavirus

चीन में ऑमिक्रॉन के BF.7 वैरियंट से मचा है हाहाकार

चीन में कोरोना का ऐसा हाहाकार मचा है कि, बताया जा रहा है कि चीन में अगले कुछ माहिनों में 80 करोड़ लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित। लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी ने कहा है कि जीरो पॉलिसी खत्म होने के बाद चीन में 21 लाख मौतें हो सकती है। एयरफिनिटी के मुताबिक टीकाकरण और एंटीबॉडीज की कमी के कारण चीन में ऐसा हाल बना। हाल ये हैं कि चीन में सामूहिक अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। केवल चीन ही नहीं, बल्की इतनी तेज़ी से फैलने वाले ओमिक्रॉन के BF.7 वैरियंट की वजह से जापान, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में भी कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। एसी और खबरों से जुड़े रहने के लिए आप बने रहीए The News 15 के साथ ।

 

राशि दुबे

Related Posts

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता…

Continue reading
ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

तेहरान :  इधर चीन के राष्ट्रपति अमेरिका के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे