corona virus: भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई मोदी सरकार

चीन समेत दुनियाभर के तमाम देशों में कोरोना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है कोरोना वायरस को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बुधवार 21 दिसंबर को कोरोना पर हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है.

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को स्थगित करने की अपील की है. उन्होंनें इस चिट्ठी में भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की अपील की है. यदि यह संभव न हो तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए.” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कोरोना फैलने के खतरे पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, “चूंकि कोरोना महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है, इसलिए देशहित में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है.

राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो. यात्रा से जुड़े लोगों को मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग कराया जाए.” इसके अलावा कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके लोगों को ही यात्रा से जुड़ने की अनुमति देने की अपील की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के इस पत्र पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसे पूरी तरह से राजनीतिक बताया है.

उन्होंने दावा किया है कि भारत जोड़ो यात्रा से डरकर बीजेपी ये काम कर रही है. उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुई है. आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी तरह-तरह के सवाल उठा रही है. क्या गुजरात चुनाव में पीएम मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?”

इसी पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया नें कांग्रेस को प्रेस वार्ता कर घेरे में ले लिया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को उन्होंनें नफरती यात्रा बताया. और साथ ही राहुल गांधी को याद दिलाया कि वे कोविड को मोविड बुलाते है, तो ऐसे वैश्विक मुद्दे पर राहुल को गंभीर होने की सलाह दी.

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई