CM Dhami Announcement: CM धामी ने यूपी से मांगी 1 एकड़ जमीन

धामी सरकार ने अयोध्या में स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का किया फैसला 

उत्तराखण्ड: पहले क़ॉमन सिविल कोड और धर्मांतरण (Conversion Law Uttarakhand) पर सख्त कानून के बाद उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ा फैसला किया है। धामी सरकार रामलला की जन्मभूमि अय़ोध्या में एक स्टेट गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी में है। इसके लिए उत्तराखण्ड राज्य सरकार ने यूपी की योगी सरकार से अयोध्या में एक एकड़ जमीन की मांग की है।

विगत मार्च में विस चुनाव का नतीजा आने से पहले ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड लागू करने की बात की थी। नतीजों के बाद बहुमत की सरकार बनते ही धामी ने इस कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी प्रदेश-भर का भ्रण करने इस बारे में लोगों के सुझाव ले रही है।

 Also Read- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को बताया दोषी, देने होंगे 97 करोड़ रूपए

धर्मांतरण कानून भी हो चुका पारित

दूसरी ओर धर्मांतरण (Conversion Law Uttarakhand) पर सख्त कानून बनाने की प्रतिबद्धता सीएम धामी पहले ही जता चुके थे। मंत्रिमंडल में धर्मांतरण पर कानून बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया था और फिर विधानसभा के पटल पर धर्मांतरण कानून को प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। ये विधेयक राज्यपाल के विचाराधीन है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी द्वारा लाए गए इस कानून को लेकर अब देश भर में साधु-समाज आनंदित है। विधेयक पारित होने के बाद ट्वीटर पर धर्मरक्षक धामी कई दिनों तक ट्रेंड करता रहा।

इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए धामी सरकार ने अब अयोध्या में स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का फैसला किया है। सीएम का कहना है कि उत्तराखंड से हजारों लोग रामलला के दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में उन्हें दिक्कतों से बचाने के लिए यह फैसला किया गया है।

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

इस मामले में सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि यूपी आवास विकास को एक पत्र भेजकर अय़ोध्या में एक एकड़ जमीन मांगी गई है। जमीन मिलते ही स्टेट गेस्ट हाउस का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। धामी सरकार  केदारधाम में भी एक स्टेट गेस्ट हाउस का निर्माण करा रही है। अन्य खबरों के लिए THE NEWS15 के साथ जुड़ना न भूला।

Related Posts

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

Continue reading
परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

नई दिल्ली । परिसीमन के मुद्दे पर एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

  • By TN15
  • October 22, 2026
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी