देश की पात्र आबादी के 55 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई

नई दिल्ली। भारत ने कोविड महामारी के खिलाफ अपने अभियान में मंगलवार को पात्र आबादी के 55 प्रतिशत से अधिक हिस्से को कोराना वैक्सीन लगाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। अभी तक इस सामूहिक वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत देश में 134 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट़्वीट कर कहा” देश की पात्र आबादी के 55 प्रतिशत हिस्से का अब पूरा टीकाकरण हो चुका है और भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। प्रधानमंत्री हर घर दस्तक अभियान ने कोरोना के खिलाफ देश की सामूहिक लड़ाई को और मजबूत किया है।”

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह जारी किए गए आंकडों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के 11,87,51,430 लोगों को कोरोना की पहली डोज लगाई जा चुकी है और इसी आयु वर्ग में 8,65,53,818 लोगों को कोरोना की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इनके अलावा 1,03,85,716 स्वास्थ्यकर्मियों को कोराना टीके की पहली डोज और 96,07,316स्वास्थ्यकर्मियों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग के 47,99,75,118 लोगोंे को कोरोना का पहला टीका और 27,39,51,712 लोगों को कोरोना के दोनों टीके दिए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,784 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले 571 दिनों में सबसे कम हैं और कुल मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,47,03,644 हो गई है।

Related Posts

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

Continue reading
यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!