कोरोना प्रतिबंध : बस में चढ़ने नहीं दिया तो नाराज यात्रियों ने एमबी रोड को किया जाम, जमकर की तोड़फोड़

नई दिल्ली | 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक को बस में चढ़ने से मना करने से नाराज लोगों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक सड़क को जाम कर दिया और एक बस में तोड़फोड़ की। अतिरिक्त जिला पुलिस आयुक्त (दक्षिण जिला) हर्षवर्धन ने कहा कि कुछ लोगों ने शहर में एमबी रोड को जाम कर दिया और सुबह करीब साढ़े दस बजे डीटीसी बस का शीशा तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा, “मुद्दा कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के कारण बसों में सीटों की अनुपलब्धता से संबंधित था।”

मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित राहगीरों को समझाने का प्रयास किया। अराजकता की स्थिति के बीच लोगों और पुलिस के बीच मामूली हाथापाई भी हुई।

गुस्साई भीड़ ने पथराव भी किया, जिससे बस के शीशे टूट गए। बस के कंडक्टर ने कहा, “कल भी लोग गुस्से में थे और जबरन बस के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आज चीजें हिंसक हो गईं।”

पुलिस ने कहा कि एहतियात के तौर पर मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

लेटेस्ट रिपोटरें के अनुसार, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया है और संगम विहार पुलिस स्टेशन में महामारी संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है।

कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी और कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के फैलने की आशंका के मद्देनजर शहर में यलो अलर्ट जारी है। नए प्रतिबंध लागू होने के बाद से, दिल्ली में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि मेट्रो स्टेशनों के बाहर और बस स्टॉप पर हर रोज लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

Related Posts

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

Continue reading
व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार