वाम दलों की पहल पर सुरजीत भवन नई दिल्ली में आयोजित हुआ आवास के अधिकार पर कन्वेंशन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नई दिल्ली । दिल्ली शहर में झुग्गी बस्तियों/ मजदूर बस्तियां, कच्ची कॉलोनियों व पुनर्वास कॉलोनियों में मेहनतकश लोगों के घरों को उजाड़े /तोड़े जाने के खिलाफ एवं सम्मानजनक आवास के अधिकार पर वामपंथी पार्टियों की संयुक्त पहल पर सुरजीत भवन नई दिल्ली पर 17 अगस्त 2025 को कन्वेंशन आयोजित किया गया।
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी दिल्ली राज्य सचिव कामरेड अनुराग सक्सेना ने कहा कि बीते तीन महीना से देश की राजधानी दिल्ली में मजदूर- मेहनतकशों की बस्तियों को सरकार द्वारा उजाडा जा रहा है झुग्गी बस्तियां, कच्ची कॉलोनियों, बाजारों इत्यादि को अवैध, हरित पट्टी, ओजोन, सरकारी भूमि इत्यादि कहकर केंद्र सरकार और दिल्ली की राज्य सरकार हजारों मजदूरों के घरों को उजाड़ रही है। उजाड़े गए लोगों में से बहुत ही कम लोगों को आवास दिया जा रहा है और बाकियों को दस्तावेज की कमी बताकर आवास के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) पार्टी की राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद कामरेड वृंदा करात ने कहा कि केंद्र व दिल्ली सरकार मजदूर बस्तियों को तोड़कर सिर्फ पूंजीपति वर्ग के हित में काम कर रही है उन्होंने कहा आवास का अधिकार हर इंसान का मूलभूत अधिकार है इस अधिकार को हासिल करने के लिए दिल्ली की स्लम बस्तियों में रहने वाले मजदूर मेहनतकशो और विभिन्न संगठनों, पार्टीयों के लोगों को एकजुट होकर संघर्ष में उतरने की जरूरत को उन्होंने रेखांकित किया।
कन्वेंशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपीएम नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि आवास के अधिकार पर हुआ सम्मेलन पूर्ण रूप से सफल रहा सम्मेलन में दिल्ली के विभिन्न मजदूर बस्तीयों/ कॉलोनी के नागरिकों, वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ताओं, विभिन्न जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में कई लोगों ने सवाल उठाया कि हमारे घरों को उजाड़ने से पहले हमें आवास दिए जाने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने सवाल करते हुए कहा अगर हमारा घर अवैध है तो हमारे वोट से बनी सरकार वेध कैसे हो सकती है? मजदूरों के घरों को अवैध कहकर उजाडना बंद करो, उजाड़े गए मजदूरों का सभी मूलभूत सुविधाओं समेत बिना शर्त पुनर्वास करो, विकास के नाम पर मजदूरों के घरों का विनाश करना बंद करो आदि गगन भेदी नारों के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन को वामपंथी पार्टियों, विभिन्न जन संगठनों के नेताओं ‌और मजदूर बस्तीयों/कॉलोनी के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

    • By TN15
    • August 22, 2026
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    • By TN15
    • August 22, 2026
    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    • By TN15
    • August 22, 2026
    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?