कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल पर तिरंगा यात्रा तथा झंडारोहण का अद्भुत नजारा

 राकेश जाखेटिया 

देश-विदेश में हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया …… उसी कड़ी में दिल्ली बॉर्डर पर स्थित कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया गया ।
इसमें प्रात कालीन भ्रमणकारी महानुभाव ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
सर्वप्रथम नरेंद्र सिंह द्वारा मस्तक पर रोली चावल का तिलक लगाया साथ साथ अजय कुमार गुप्ता , शिवराज सिंह , दादा भोमिक द्वारा शंखनाद किया गया । फिर देशभक्ति के नारे एवं गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई । नजारा अद्भुत एवं देखने लायक था । तिरंगा यात्रा के उपरांत झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के दौरान फूलों की वर्षा होती रही ।
झण्डारोहण क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल जी द्वारा किया गया । मनोज गोयल जी ने बताया शीघ्र पार्क में नई लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है । बुनियादी सुविधाओं में सुधार एवं क्षेत्रीय सौंदर्य करण हेतु इस क्षेत्र के विकास हेतू उ प्र मुख्यमंत्री फंड से करोडो की राशि स्वीकृत की गई है । सेना से रिटायर्ड यू सी छाबडा जी ने अपने अनुभवों को साझा किया जिसे उपस्थित जनमानस ने ध्यान से सुना ।

कार्यक्रम में केपी ग्रुप एवं ताली ग्रुप ने बढ़ चढकर भागीदारी की । कार्यक्रम में उपरांत मिष्ठान वितरण एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई । झंडारोहण स्थल को तिरंगे झंडे एवं फूलों से सजाया गया । कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से मनीष जैन एवं राज शर्मा द्वारा किया गया । पप्पू चौपाल की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्था कमल गुप्ता, पवन गुप्ता एवं गौरव वर्मा की देखरेख में की गई ।कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालने में सुनील गांधी क्षेत्रीय समाजसेवी , दीपक गुप्ता , कारवा के सेक्रेटरी विनय महेश्वरी भी सक्रिय रूप से दिखाई दिए । सभी उपस्थित पार्क प्रेमी कार्यक्रम के दौरान एवं उपरांत एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए । शाम को पवन गुप्ता जी के नेतृत्व में पप्पू चौपाल के सदस्यों द्वारा राम चौक – जयपुरिया मार्केट में भी झंडा रोहण किया गया ।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?