Delhi Excise Case : बढ़ता जा रहा है दिल्ली की नई आबकारी नीति को लेकर उपजा विवाद 

CBI के बाद अब ED की टीम ने दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर कई शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ED के अधिकारियों ने बताया, कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के 30 अलग अलग शहरों में तलाशी अभियान जारी है, जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई शहर शामिल हैं। ED के अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी मामले में नामजद लोगों पर की जा रही है।दरअसल, ED ने CBI की प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद PMLA ACT के तहत मामले में जांच शुरू की है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 14 अन्य अभियुक्तों का नाम है। पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताएं को लेकर ED जांच कर रही है।

आपको बता दें की दिल्ली की नई आबकारी नीति को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल नई आबकारी नीति में होटलों के बार, क्लब्स और रेस्टोरेंट्स को रात 3 बजे तक खोले रखने की छूट दी गई थी, इसमें शराब परोसने के लिए छत समेत अन्य स्थानों की अनुमति थी। इससे पहले तक खुले में शराब परोसने पर पाबंदी थी। इसके अलावा भी कई तमाम तरीके के पाबन्दी थे।

ज्ञात हो कि 22 जुलाई, 2022 को एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के कथित उल्लंघन और खामियों को लेकर इसकी CBI जांच कराए जाने की सिफारिश की थी। एलजी ने यह सिफारिश मुख्य सचिव की ओर से सौंपी गई उस रिपोर्ट के आधार पर की थी, जिसमें इन सभी खामियों का जिक्र किया गया था।

जानकारी हो कि पिछले महीने ही दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर CBI की टीम ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।  इस दौरान CBI की टीम ने आबकारी नीति से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज और उपमुख्यमंत्री के कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जब्त भी किया था।

वहीं एक तरफ बीजेपी ने सोमवार को दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाले को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया। पार्टी नेता संबित पात्रा ने दावा किया कि स्टिंग में शराब कारोबारी सनी मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह हैं, संबित पात्रा ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सीधे तौर पर मनीष सिसोदिया को पैसा पहुंचाता था।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ED की रेड को लेकर अपना पक्ष रखा है। मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि CBI को दिल्ली की आबकारी नीति में कोई खामी नहीं मिली तो ED को पीछे लगा दिया है और मेरा दावा है की उन्हें भी छापेमारी में कुछ नहीं मिलेगा।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर