बिहार में गाय के बछड़े को लेकर विवाद, अब डीएनए टेस्ट से असली मां को ढूंढेंगी पुलिस?

 कटिहार। बिहार के कटिहार में एक बछड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं, जिसके बाद पुलिस को डीएनए टेस्ट का सहारा लेने पर विचार कर रही है। लालकोठी मोनिधार मोहल्ले में छोटी कुमारी नाम की महिला का दावा है कि एक साल पहले करंट लगने से उनकी गाय की मौत हो गई थी और यह बछड़ा उसी का है। उनका कहना है कि यह बछड़ा खेतों में भटक रहा था और अब खुद ही उनके घर आ गया है।
दूसरी ओर, वार्ड नंबर 21 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय का कहना है कि यह बछड़ा अमित कुमार नाम के व्यक्ति का है, जो उनके ही वार्ड में रहते हैं। उनका आरोप है कि छोटी कुमारी जबरदस्ती बछड़े को अपने घर में बांधकर रखी है।
मामला तब और उलझ गया, जब दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग आवेदन दे दिए। छोटी कुमारी अपनी बात पर अड़ी हैं, वहीं पार्षद प्रतिनिधि भी अमित कुमार के हक में दलीलें पेश कर रहे हैं। पुलिस इस उलझन भरी स्थिति में फंस गई है।
हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों को जल्द ही मामले का हल निकालने का भरोसा दिया है। पुलिस का कहना है कि वो बछड़े का डीएनए टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। जिससे यह पता चल सकेगा कि उसकी असली मां कौन है। इसके साथ ही, पुलिस ये भी पता लगाएगी कि बछड़े पर असली मालिकाना हक किसका है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!