पटना में भिड़े दो गुट, पत्थरबाजी और फायरिंग

 पटना। पटना में बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग भी की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है साथ ही चार को गिरफ्तार भी किया है।
मामला पटना अथमलगोला रेलवे स्टेशन की है जहां बर्थडे पार्टी कर रहे युवक की कुछ लोगों से भिड़ंत हो गई। मामले में पटना के रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि अथमलगोला रेलवे स्टेशन पर कुछ युवक बर्थडे पार्टी कर रहे थे इसी दौरान उनकी भिड़ंत कुछ लोगों से हो गई। सूचना मिल रही है कि इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर पत्थरबाजी और फायरिंग भी की गई है।
फ़िलहाल रेल पुलिस ने सोनू कुमार, राजू कुमार, विक्रांत कुमार और अमन कुमार नामक चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान दूसरे पक्ष के किसी सदस्य ने कुछ कमेंट किया था जिसके बाद दोनों ही पक्ष आपस में उलझ गए और मामला पत्थरबाजी और फायरिंग तक जा पहुंची। घटना के वक्त स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!