कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा-बीजेपी का जमीर जिंदा है तो नर सिंहानन्द के बयान की भी भर्त्सना कीजिये 

द न्यूज 15  

नई दिल्ली। भले ही चुनाव में कांग्रेस लगातार पिछड़ रही हो पर डिबेट में भाजपा और कांग्रेस की फाइट देखने लायक होती है। यदि कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत हों तो डिबेट का पारा और बढ़ जाता है। दरअसल आतंकवाद और उग्रवद पर एक निजी टीवी पर हो रही एक डिबेट में ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

इस बहस में भाजपा और कांग्रेस के प्रवक्ता आपने सामने थे, जहां कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अगर भाजपा का जमीर जिंदा है तो वह गोरखपुर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा के साथ ही यति नरसिंहानंद के बयान की भी भर्त्सना करें। सुप्रिया के इस बयान का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बाटला हाउस और अफजल गुरु की फांसी को लेकर कांग्रेस क्या बोलेगी ?
दरअसल गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले को उत्तर प्रदेश पुलिस ने आतंकी घटना करार दिया है। ऐसे में इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि रविवार गोरखनाथ थाने के गेट नंबर-1 के पास अहमद मुर्तजा नामक व्यक्ति ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान मुर्तजा पर धार्मिक नारे लगाने के आरोप हैं।
इस मामले को लेकर टीवी न्यूज चैनल चल रही बहस में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि मुर्तजा जैसे व्यक्ति की करतूत हम भी आलोचना करते हैं। उनका कहना था कि उतनी ही भर्त्सना यति नरसिंहानंद के बयान की भी होनी चाहिए। उनका कहना था कि पर भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु जी भर्त्सना नहीं कर पा रहे हैं। श्रीनेत ने कहा है कि पीडीपी के साथ सरकार बनाने वाली और मसूद अजहर को छोड़ने वाली पार्टी कौन है ? भाजपा ही है न। श्रीनेत का कहना था कि भाजपा विचार की नहीं बल्कि सहूलियत की राजनीति करती है। श्रीनेत के बयान पर पलटवार करते हुए  सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सुप्रिया ने जमीर की बात है तो बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गये आतंकियों के लिए सोनिया गांधी की आंख में आंसू कैसे आ गये ? उनका कहना था कि अगर कांग्रेस का जमीर जिंदा है तो उस पर माफी मांगिए। उनका कहना था कि याकूब मेनन की फांसी पर आपके ही नेता ने कहा कि उसकी न्यायिक हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि अगर जमीर जिंदा है तो फिर माफी मांगिए।”

Related Posts

पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

Continue reading
टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

नई दिल्ली। देश की राजनीति किसी ने सोचा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम