Congress President : इस्तीफे और अतिरिक्त विन्रमता के क्या है मायने ?

Congress President : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से अधिक चर्चा उसके अध्यक्ष पद के चुनाव से है, इस पद के लिए पहले अशोक गहलोत के नाम पर आला कमान का भरोसा दिख रहा था लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर मैडम से मांफी मांग लेने की बात कही है। अब गहलोत अपनी पावर दिखा रहे थे या सच में वे समर्पित है ये तो वक्त ही बताएगा।

उनके बाद सबसे अधिक चर्चा दिग्यविजय सिंह की हुई, पहले तो उन्होंने अपना पर्चा भरा लेकिन बाद में वापस लेते हुए बड़ी विनम्रता से बात रखी और आला कमान के प्रति वफादारी साबित की, जानकार इस विनम्रता की वजह किसी और पद की इच्छा को बता रहें है।

दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पद – 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से वापस दिखे थे, उन्हें यात्रा की कोर टीम में रखा गया। इसके बाद अचानक ही उनके दिल्ली आने की खबरें भी आने लगीं सभी ने कयास लगाए कि गहलोत के बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह अध्यक्ष (Congress President) पद के लिए पर्चा भर सकते है।

Congress President
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय “भारत जोड़ो यात्रा” से अपनी राजनीतिक भूमि तलाशते हुए

लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया जब नामांकन के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आने लगा, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी बात रखी कि अगर पहले ही मल्लिकार्जुन खड़गे कहते तो मैं अपना नाम नहीं देता, खड़गे वरिष्ठ नेता है उनके खिलाफ मेै चुनाव (Congress President) नहीं लड़ सकता हूं।

‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति –

मई में उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति को अपनाया गया जिससे पार्टी पर लगने वाले आरोप कम हो सके, अशोक गहलोत इस मामले में कांग्रेस के आला कमान को नाराज कर चुके है।

यह भी पढ़ें – रणबीर के बाद अब विवेक का बीफ खाने का वीडियो

लेकिन दिग्विजय सिंह की ये विनम्रता जल्दी ही रंग ला सकती है, क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी अध्यक्ष पद (Congress President) के लिए नामांकन करने के एक दिन बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। खड़गे ने अपना त्याग पत्र 30 को ही दे दिया था।

Congress President
80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद में सबसे आगे

अब इस पद के लिए दिग्विजय प्रबल दावेदार माने जा रहें है, उनके साथ नाम पी चिदंबरम के भी लिए जा रहें है।

यह भी पढ़े: भारत के पहले प्रधानमंत्री मरने के बाद भी उनकी इतनी चर्चा क्यों?

शशि थरुर का नामांकन – 

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरुर ने भी कल अपना नामांकन (Congress President) भर दिया उनके अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की बात कई दिनों से की जा रही थी, थरुर ने अपना एक प्रोमो वीडियो भी लांच किया और बकायद अपने Nomination की बात रखी, इधर खड़गे ने कोई भी फैंसी प्रमोशन नहीं किए लेकिन अधिकत्तर वरिष्ठ नेताओं का समर्थन उन्हें प्राप्त है।

Congress President
शर्शि थरुर अध्यक्ष पद का नामांकन करते हुए

लेकिन शशि थरुर ने नामांकन के साथ अपना मैनिफेस्टो भी मीडिया से साझा किया जिसमें अध्यक्ष बनने के बाद वे पार्टी को किस दिशा में ले जाएंगे उसके बारे में बताया।

झारखण्ड से केएन त्रिपाठी ने भी भरा था पर्चा –

आखिरी में झारखण्ड से हेमन्त सोरेन की पहले की सरकार में रहें मंत्री KN त्रिपाठी ने भी पर्चा भरा था, लेकिन पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को स्क्रूटनी कमेटी की बैठक के बाद यह जानकारी दी कि दस्तखत जैसी दिक्कतों के चलते उनका पर्चा खारिज कर दिया गया है।

गांधी परिवार से बाहर अध्यक्ष (Congress President) बनने से क्या बदलेगा

गांधी परिवार से बाहर किसी का अध्यक्ष बनना इतना आसान नही है, लगभग दो दशको से इस पद पर सोनिया और राहुल गांधी ही बने रहें, इस बार के चुनाव को देखने के बाद भी यही प्रतीत होता है कि गांधी परिवार की मर्जी के बिना किसी का अध्यक्ष बनना बहुत ही मुश्किल है।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

 

इसके बाद भी सभी राजनीतिक दल अपनें पार्टी के अंदर लोकतंत्र होने की दुहाई देते रहते है। देखना होगा कि क्या भारत की सबसे पुरानी पार्टी को बेहतर नेतृत्व (Congress President) मिलेगा या फिर बस नया चेहरा बस दिखावे के लिए। आपको यह खबर कैसी लगी नीचे कमेंट कर बताएं।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी ने गाजा पर भारत के स्टैंड को लेकर लिखा आर्टिकल, भड़की BJP बोली- ‘विदेश नीति पर वोटबैंक…’
    • TN15TN15
    • June 27, 2026

    सोनिया गांधी ने गाजा पर मोदी सरकार की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो…’, सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान

    • By TN15
    • June 29, 2026
    ‘वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो…’, सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान

    वैभव की राह में रुकावट कौन? टीम इंडिया के कोच समेत पूरी सलेक्शन टीम पर 5 ‘गंभीर’ सवाल

    • By TN15
    • June 29, 2026
    वैभव की राह में रुकावट कौन? टीम इंडिया के कोच समेत पूरी सलेक्शन टीम पर 5 ‘गंभीर’ सवाल

    ‘3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 29, 2026
    ‘3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

    ‘शेर-ए-पंजाब’ की वो भूल, जब महाराजा रणजीत सिंह को कोड़े मारने का आदेश हुआ और फिर…

    • By TN15
    • June 29, 2026
    ‘शेर-ए-पंजाब’ की वो भूल, जब महाराजा रणजीत सिंह को कोड़े मारने का आदेश हुआ और फिर…

    नॉट ऑल मैन

    • By TN15
    • June 29, 2026
    नॉट ऑल मैन

    ‘3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 29, 2026
    ‘3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम