Congress President Election : मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय, पीछे हटे दिग्वजय सिंह

Congress President Election : कहा-बनूंगा खड़गे का प्रस्तावक, गांधी परिवार का हूं वफादार,  मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है मुकाबला,  द न्यूज 15 ने मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की लिखी थी बात

चरण सिंह राजपूत 
नई दिल्ली। दिग्वजय सिंह के नाम वापस लेने के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय हो गया है। भले ही मुकाबले में शशि थरूर हों पर खड़गे पर गांधी परिवार का आशीर्वाद होने की वजह से वह कुछ कर नहीं पाएंगे। क्योंकि कांग्रेस में वही होता है जो गांधी परिवार चाहता है। हालांकि गांधी परिवार पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाना चाहता था पर गहलोत के समर्थक विधायकों का राजस्थान में बगावत करने से उनकी छवि गांधी परिवार की नजरों में खराब हुई है। शशि थरूर भले ही अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रहे हों पर वह ज्यादा कांग्रेसियों का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

दरअसल दो दिनों से अध्यक्ष पद की रेस में दिख रहे दिग्विजय सिंह अब इस रेस इस हट गये हैं। शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन उन्होंने इसका ऐलान किया है। दिग्वजय सिंह ने गांधी परिवार से वफादारी का नाम लेते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में बैठने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और कहा कि यदि आप फार्म भर रहे हैं ता मैं आपके साथ हूं। मैंने साफ कहा कि आपके खिलाफ लड़ने की मैं सोच भी नहीं सकता हूं। इसलिए मैंने अब तय किया है कि उनका प्रस्तावक बनूंगा। दरअसल यह सब गांधी परिवार का खेल है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गांधी परिवार ने दिग्विजय सिंह को खड़गे के पक्ष में पीछे हटने को कहा है।

मीडिया से बात करते हुए दिग्वजय सिंह ने कहा कि मैं तीन बातों पर समझौता नहीं करता हूं। पहला गरीब, दलित और आदिवासी के हित में। इसके अलावा सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष। तीसरा विषय यह है कि गांधी नेहरू परिवार के प्रति वफादार हूं। दिग्विजय सिंह के समर्थन के बाद अब अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे और जी-२३ के नेता शशि थरूर ही बचे हैं। माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसे में ज्यादातर नेता उनके नाम पर ही वोट कर सकते हैं और उनकी जीत तय मानी जा रही है। दिग्विजय सिंह उनके प्रस्तावक बन रहे हैं। इस रेस से हटे अशोक गहलोत भी खड़गे से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

बता दें कि सबसे पहले अशोक गहलात का नाम ही गांधी परिवार के आशीर्वाद प्राप्त उम्मीदवार के तौर पर आगे चल रहा था लेकिन राजस्थान में उनके समर्थक विधायकों की बगावत से वह पीछ रह गये। यहां तक कि अब उनकी राजस्थान सीएम की कुर्सी पर भी संशय पैदा हो गया है। अगले कुछ दिनों मे राजस्थान में विधायक दल की मीटिंग होने वाली है। इसमें राजस्थान के सीएम को लेकर फैसला हो सकता है।

 

उधर इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा अपनी आंख खोलो और देखो कि कांग्रेस में चुनाव होता है आपके यहां नहीं होता। प्रमोद तिवारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने निर्णय लिया है कि वे खड़गे जी के प्रस्तावक बनेंगे। उनको मैं प्रणाम करता हूं। गांधी परिवार ने इस चुनाव मे कुछ दखल नहीं दिया।

 

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला