Congress politics : कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांगा सोनिया गांधी से मिलने का समय, क्यों ठुकरा दी गई 10 जनपथ से अर्जी ?

कांग्रेस अध्यक्ष चुने जान के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा था। वह 10 जनपथ जाकर उनका शुक्रिया अदा करना चाहते थे लेकिन उनको समय नहीं मिला। हालांकि सोनिया गांधी के दिमाग में कुछ और प्लान था। वह चाहती थीं कि खुद खड़गे के घर जाकर माहौल को दूसरी शक्ल दें। खड़गे की जीत के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा उनके घर पहुंचीं। दोनों ने गर्मजोशी के साथ खड़गे दंपति से मुलाकात की।
दरअसल खड़गे परंपरा को काायम करते हुए गांधी परिवार के पास खुद जाने के इच्छुक थे। लेकिन सोनिया गांधी ने लीक से हटकर कुछ करने का मन बनाया। उसके बाद सारा फोकस 10 जनपथ की बजाय खड़गे के घर 10 राजाजी मार्ग पर हुआ। सोनिया के साथ प्रियंका उनके घर पहुंचीं। फूलों के गुलदस्तों का आदान-प्रदान हुआ। सोनिया और प्रिंयका ने खड़गे की पत्नी राधा बाई के साथ भी गर्मजोशी से मुलाकात की।
दरअसल गांधी परिवार ने केवल एक बार इस परंपरा को तब तोड़ा था जब मनमोहन सिंह के घर सोनिया गांधी खुद पहुंची थीं। उस दौरान कोयला घोटाले में पूर्व पीएम को समन दिया गया था। सोनिया गांधी पार्टी दफ्तर से मनमोहन के घर तक एक मार्च निकाला था। कांग्रेस की मजबूती और एकजुटता का सबूत देने के लिए ये आयोजन किया गया था। रवायत के मुताबकि कांग्रेस के नेता गांधी परिवार के घर जाकर मुलाकात करते रहे हंै।
खड़गे के जाकर गांधी परिवार ने एक संदेश भी दिया कि उन्हें खड़गे बतौर कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर हैं। इससे पहल राहुल गांधी भी यह कहकर खड़गे का मान बढ़ाते दिखे कि वे ही तय करेंेग कि पार्टी में अब ुनकी क्या भूमिका होगी ? २१वीं सदी में ये पहली बार है कि गांधी नेहरू परिवा से इतर कोई पार्टी का अध्यक्ष बना है। हालांकि सोनिया गांधी के खड़गे के घर पहुंचने से पहले शशि थरूर उन्हें बधाई देकर लौट चुके थे वे सबसे पहले शख्स थे जा जीत के बाद खड़गे के पास गये। उनका कहना था कि नतीजा कुछ भी रहा हो लेकिन इससे पार्टी को मजबूती मिलने वाली है।

  • Related Posts

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी