कांग्रेस के घोषणा पत्र पर है मुस्लिम लीग की छाप : पीएम मोदी  

21वीं सदी में कांग्रेस एक भारत को आगे न बढ़ा पाने की बात कही मोदी ने 
वामपंथियों को भी लिया निशाने पर 
कांग्रेस की तुलना की आज़ादी के समय की मुस्लिम लीग से 

2014 में घोर निराशा में बताया देश को

द न्यूज 15

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, सपा और इंडिया गठबंधन पर तीखे हमले किए है। पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र पर “मुस्लिम लीग की छाप” बताते हुए कहा कि शनिवार को कहा कि कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के वक्त मुस्लिम लीग की थी, जो बचा है उस पर वामपंथी हावी हैं।

अपने हमले तेज करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस भारत की आकांक्षाओं से कट चुकी है। उन्होंने कहा कि आपने मेरा काम देखा है। मेरा हर पल देश के नाम है. आपका सपना मोदी का संकल्प है। हम जो भ्रष्टाचार पर प्रहार कर रहे हैं वह आपके बेहतर भविष्य के लिए है। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार गरीब के सपनों को तोड़ते हैं, आपको लूटते हैं. पीएम ने कहा, “आपके बेटे-बेटियों को बचाने के लिए मैं कितनी गालियां खा रहा हूं।

 

‘इंडी एलायंस के लोग दे रहे शक्ति को चुनौती’

 

यहां एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के शक्ति के खिलाफ दिए गए भाषण पर सवाल खड़ा किया। मोदी ने कहा कि हम वो देश है जो कभी भी शक्ति की उपासना को नकारते नहीं, लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि इंडी एलाइंस के लोग इसे खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है. क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है? जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है, उनका क्या हश्र हुआ है, वह पुराणों और इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

 

‘2014 में घोर निराशा में था देश’

 

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के वो दिन याद कीजिए जब देश घोर निराशा और संकट के दौर से गुजर रहा था। तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, देश को रुकने नहीं दूंगा. मैंने संकल्प लिया था कि आपके आशीर्वाद से हर सिटी को बदलूंगा. हर परस्थिति को बदलूंगा, निराशा को आशा में बदलूंगा, आशा को विश्वास में बदलूंगा. आपने अपने आशार्वीद में कमी नहीं रखी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी. मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत का डंका उनकी वजह से नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की वोट की ताकत से बज रहा है.

 

‘इंडी एलाइंस केवल कमीशन के चक्कर में’

 

पीएम मोदी ने कहा कि गरीब कल्याण बीजेपी के लिए केवल चुनावी घोषणा नहीं बल्कि हमारा मिशन रहा है। कांग्रेस जो कई दशकों में नहीं कर पाई वह बीजेपी ने दो दशकों में कर दिखाया।  कांग्रेज जितने साल सत्ता में रही उसमे कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी एलाइंस केवल कमीशन के लिए है और एनडीए, मोदी सरकार मिशन के लिए है।

 

‘मां-बाप को चिंता रहती थी कि दामाद तीन तलाक ना बोल दे’

 

सहारनपुर जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन किया वहां बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है। इसलिए अपनी सरकार के तीन तलाक खत्म करने के फैसले का जिक्र भी पीएम मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बेटी किसी की बहन है, किसी की बेटी है. अच्छी शादी करने के बाद भी मां-बाप को चिंता रहती थी कि दामाद नाराज होकर तीन तलाक ना बोल दे। मोदी ने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा से केवल मुस्लिम बेटियों का ही भविष्य सुरक्षित नहीं हुआ, बल्कि पूरा परिवार बचा लिया. इसके लिए मुस्लिम बेटियां सदियों तक मोदी को आशीर्वाद देती रहेंगी ।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने