प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) से जुड़े दिल्ली सरकार के एक राजपत्र (गजट) की अधिसूचना सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि डर सत्ता के गलियारों में है, इसलिए आवाज़ें दबाने की कोशिश हो रही है, लेकिन याद रखिए, देश का नौजवान न झुका है, न झुकेगा, न डरेगा, इसके साथ उन्होंने दिल्ली राजपत्र की अधिसूचना साझा की, जिसमें कहा गया है कि 19 जुलाई 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत की शक्तियों का प्रयोग कर सकेंगे. सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

 

दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

 

शल मीडिया पर बढ़ती चर्चाओं के बीच दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सफाई जारी की. दिल्ली पुलिस ने पोस्ट कर कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत शक्तियों के नियमित त्रैमासिक (हर तीन महीने में होने वाले) नवीनीकरण को गलत तरीके से चल रहे CJP प्रदर्शनों से जोड़ा जा रहा है। यह नवीनीकरण इन प्रदर्शनों से पहले ही किया गया था और यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. नागरिकों से अपील है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और भ्रामक या गलत सूचनाएं साझा करने से बचें।
 

यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया- पुलिस

 

दिल्ली पुलिस ने अपने विस्तृत स्पष्टीकरण में कहा कि सोशल मीडिया पर यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त को NSA के तहत निरोध की शक्तियां विशेष रूप से जारी CJP प्रदर्शनों को दबाने के लिए दी गई हैं .पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिस आदेश का हवाला दिया जा रहा है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत शक्तियों के नियमित त्रैमासिक विस्तार का आदेश है. यह हर तीन महीने में होने वाली एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मौजूदा नवीनीकरण आदेश 07 जुलाई 2026 को 19 जुलाई 2026 से 18 अक्टूबर 2026 की अवधि के लिए जारी किया गया था। पुलिस का कहना है कि यह आदेश CJP प्रदर्शनों की शुरुआत से काफी पहले जारी किया गया था और हाल की घटनाओं के संबंध में कोई विशेष अनुरोध या अलग से कोई आदेश नहीं दिया गया था।
 

अफवाहों से बचने की अपील

 

पुलिस ने कहा कि इस नियमित नवीनीकरण को मौजूदा प्रदर्शनों से जोड़कर देखना गलत है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे अपुष्ट या सत्यापित न की गई जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे साझा करें। साथ ही कहा कि सही और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें।

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे