देश के लोगों को ‘विरासत टैक्स’ के जरिये लूटने की तैयारी मे है कांग्रेस : चिराग

राम नरेश
पटना।एलजेपी आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान से रविवार को कहा कि कांग्रेस तो सुनियोजित तरीके से ‘विरासत टैक्स’ लाने का काम कर रही है। इसके तहत आपकी संपत्ति का 55 फीसदी हिस्सा सरकार आपके निधन के बाद ले लेगी।

चिराग ने कहा कि ‘अगर कहीं गलती से कांग्रेस सत्ता में आ गए तो फिर वो गरीब किसान का क्या होगा? जिसने बड़ी मेहनत से जमीन का छोटा से टुकड़ा अपने लिए कमाया है। उसके निधन के बाद उसके छोटे से टुकड़े के भी दो टुकड़े हो जाएंगे।55 फीसदी जमीन का टुकड़ा सरकार ले लेगी। कांग्रेस के लोग उसको हथिया लेंगे। ये सोच कांग्रेस और आरजेडी के लोग लेकर चलते हैं।

इनके पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पीएम के सलाहकार सैम पित्रोदा विरासत टैक्स लगाने की बात कह रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस की लूटने वाली सोच है। जो जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी पीछा नहीं छोड़ेगी। ये लूट कांग्रेस ने अपने रहते हुए भी की है और चाहती है कि पॉलिसी लाकर देश की बड़ी आबादी को लूटने की तैयारी की जाए।

राहुल गांधी के बयान पर एलजेपी आर के नेता ने कहा कि जमीन हड़पने का आरोप आप किस पर लगा रहे हैं? कहीं न कहीं आपकी सोच रही है न समाज के एक वर्ग विशेष के ऊपर आरोप लगाए जाए। ये उसी दल के नेता ने संसद में कविता पढ़कर अपना विश्लेषण देने का काम किया जहां पर एक वर्ग विशेष की भावना आहात हो। जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं कि जमीन लूट ली जाएगी वो लोग तो इस पर सुनियोजित तरीके से काम कर रहे हैं।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी