किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम का प्रेमसिंह गहलावत के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश

जीवन क्षणभंगुर है, कभी भी किसी की भी सांसें थम सकती है, मौत हो सकती है, यह अंतिम सत्य और तथ्य है; लेकिन अपने संघर्ष के साथी की मौत की खबर मिली तो मन विचलित हो गया।
अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड प्रेमसिंह गहलावत नहीं रहे । वे अखिल भारतीय किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए थे और वहीं से सदा के लिए हमारे बीच से चले गए। प्रेमसिंह गहलावत जी के साथ मेरी पहली मुलाकात इलाहाबाद में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के साथ हुई थीं। जब अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का गठन हुआ उसके बाद से लगातार हर बैठकों, सम्मेलनों और आंदोलनों में उनसे मुलाकात होने लगी। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के दिल्ली के दो प्रदर्शनों के प्रबंधन की जिम्मेदारी उन्होंने कन्वीनर वी एम सिंह के साथ कुशलतापूर्वक निभाई थी । बाद में जब संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली की बॉर्डर पर पक्के मोर्चे लगाए तब भी प्रेमसिंह जी के साथ लगातार मुलाकात होती थीं।
उनकी पूरे 380 दिन उपस्थिति रही। आंदोलन स्थगित हो जाने के बाद पिछले 5 वर्षों में संयुक्त किसान मोर्चे की लगभग हर बैठकों में कॉमरेड से मुलाकात होते रहती थी।
मैं कई बार उनके साथ हरियाणा की बैठकों में भी जाया करता था। मेरा उनके साथ हंसी मजाक का आत्मीय रिश्ता था। हम बैठकों में एक दूसरे पर टीका टिप्पणी भी किया करते थे, वे अपनी दो टूक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे ।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के गठन से लेकर दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की जनरल बॉडी की पिछली बैठक तक लगातार मुलाकात होती रही। प्रेमसिंह गहलावत जी के असामयिक निधन से देश के किसान आंदोलन, अखिल भारतीय किसान महासभा, संयुक्त किसान मोर्चा को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई होना कठिन होगा।
अलविदा प्रेमसिंह गहलावत जी ! संयुक्त किसान मोर्चे की बैठकों में आपकी कमी महसूस की जाएगी ! सशरीर आप बैठक में भले ही उपस्थित नहीं होंगे लेकिन आपके विचार, आपकी प्रतिबद्धताएं, आपकी बेबाकी और निर्भयता हमें सदा प्रेरणा देती रहेगी !
कॉमरेड प्रेम सिंह जी को लाल सलाम !

एड शिवसिंह
राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता
किसान संघर्ष समिति

  • Related Posts

    जन्म शताब्दी वर्ष : पावन स्मृति श्रद्धांजलि लेख : हर बेंत पर इंकलाबी उद्घोष करते थे आजादी के अमर योद्धा ओंकार नाथ खरे
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

     डॉ. अंजली पाण्डेय खरे ‌ देश की आजादी…

    Continue reading
    हिंदी और मैथिली साहित्य के अमर हस्ताक्षर, ‘जनकवि’ बाबा नागार्जुन 
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

    वैद्यनाथ मिश्र ‘नागार्जुन’ ने अपनी ओजस्वी लेखनी से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    • By TN15
    • July 4, 2026
    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • July 4, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    • By TN15
    • July 4, 2026
    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    • By TN15
    • July 4, 2026
    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    Silver Price Crash: ₹200000 से ज्यादा सस्ती मिल रही चांदी, रिकॉर्ड हाई से 46% टूटी, अब खरीदें, बेचें या इंतजार करें?