चार दिवसीय श्रीसीताराम नाम अष्ट्याम महायज्ञ का समापन

-भजनों पर झूमे श्रद्धालु
-श्रद्धा भक्ति का बना रहा माहौल

मुजफ्फरपुर/बंदरा । मूर्त्ति विसर्जन के साथ घोसरामा ब्रह्मस्थान प्रांगण में नवयुवक नाट्य कला परिषद सह सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री सीताराम नाम अष्टयाम महायज्ञ का 55 वां अधिवेशन शुक्रवार को संपन्न हो गया. वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इस बार भी चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बुधवार को संगीतमय श्री सीताराम विवाहोत्सव मनाया गया. गुरुवार की रात मिथिला की प्रसिद्ध गायिका वीणा मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा रामकलेवा, डोम-डोमिन की भावपूर्ण प्रस्तुति और सुमधुर भजनों से पूरा गांव भक्ति के रस में सराबोर हो उठा.

शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ महिलाओं द्वारा सरस्वती माता की मांग खोइछा भरकर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गयी. पंडित फुलकांत झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश विसर्जन कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष सह मतलुपुर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार, डॉ संजीव कुमार, चंदन कुमार, रत्नेश ठाकुर, राजीव कुमार, आनंद अनुराग, दीपक कुमार, गौरव, गोलू, अमित, अंशु, तरुण इत्यादि की सक्रिय भूमिका रही.

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान