7 को गुर्जर भवन पर कामरेड लता सिंह यादगार सभा का होगा आयोजन

नोएडा, गौतम बुध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर के मजदूर वर्ग के आंदोलन की निडर योद्धा व सीटू दिल्ली राज्य कमेटी सदस्य व सीटू गौतम बुध नगर की उपाध्यक्ष और कामगार महिला समन्वय कमेटी की संयोजक रही कामरेड लता सिंह का निधन 12 नवंबर 2025 को बीमारी के चलते हो गया। उनकी स्मृति में सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर ने 7 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान 45 नॉलेज पार्क-1, नियर- परी चौक पर कामरेड लता सिंह यादगार सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि 7 दिसंबर 2025 को गुर्जर भवन परी चौक ग्रेटर नोएडा पर होने वाली स्मृति सभा में सीटू , जनवादी महिला समिति, किसान सभा के साथ-साथ जनपद की सभी ट्रेड यूनियनों व किसान संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण हिस्सा लेंगे। उक्त सभा में मुख्य वक्ता सीटू की राष्ट्रीय सचिव कामरेड ए.आर. सिंधु होंगी। उन्होंने सभी केंद्रीय श्रमिक संगठनों, किसान व महिला संगठनों के नेताओ, कार्यकर्ताओं एवं उनके सभी परिचित मित्रगण व परिजनों से कामरेड लता सिंह की स्मृति सभा में सीटू गौतमबुद्धनगर की ओर से सादर आमंत्रित करते हुए सभी से समय से पहुंचने की अपील किया।

  • Related Posts

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की…

    Continue reading
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

    • By TN15
    • March 13, 2026
    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    • By TN15
    • March 13, 2026
    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?