दुर्घटना के पाँच दिन बाद भी नहीं मिला मुआवजा, सड़क से बड़े वाहनों का आगमन अब तक बंद

रानीगंज : रानीगंज थाना क्षेत्र के निमचा फांड़ी अंतर्गत ईसीएल के पूरणमल कोलियरी के पास शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब एक अवैध बालू लदे डंपर से चिंता देवी (61) नाम की एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। इस घटना से स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर बालू लदे पांच डंपरों में तोड़फोड़ की। इसके बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव को 6 घंटे तक रास्ते पर रखकर मुआवजे की मांग पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।
घटना की खबर पाकर निमचा फांड़ी पुलिस प्रभारी एवं पंजाबी मोड फांड़ी पुलिस प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गाड़ी मालिक से मुआवजा दिलवाने के आश्वासन के पश्चात प्रदर्शनकारियों ने शव को ले जाने दिया था। इसके पश्चात स्थानीय पार्षद सह तृणमूल के रानीगंज टाउन अध्यक्ष रूपेश यादव ने प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर सहमति बनाई थी कि जब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिलता तब तक इस सड़क से किसी भी बड़े वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। घटना को 5 दिन बीत चुके हैं अभी तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला है एवं इस रास्ते से बड़े वाहनों का आगमन भी बंद है।

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद