बहुला में तृणमूल कांग्रेस ने स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की

पांडवेश्वर- पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहुला ग्राम पंचायत के स्कूल मैदान में मानव सेवा कार्यक्रम के तहत पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर पांडवेश्वर के विधायक एवं जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कृति मुखोपाध्याय,युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं मदनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पार्थो देयासी,जिला सचिव एवं बहुला ग्राम पंचायत के उप प्रधान बीर बहादुर सिंह , बहुला अंचल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम मिर्धा,ब्लॉक माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष एमडी मीराज हुसैन,बहुला ग्राम पंचायत प्रधान सुहागिन टुडू सहित कई अन्य स्थानीय नेता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा की राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे राज्य में मानव सेवा के तहत बच्चों और जरूरतमंदों की मदद के लिए विशेष पहल की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में सहयोग प्रदान करना है।
कार्यक्रम का संचालन बहुला अंचल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम मिर्धा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को नई शिक्षण सामग्री प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। तृणमूल कांग्रेस के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे बच्चों की शिक्षा के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद