उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भीषण तूफान की वजह से बड़ा हादसा हो गया है, यहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मलबे के नीचे दबकर छह मजदूरों की जान चली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने प्रशासन को राहत बचाव तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य तेज करने का प्रशासन को निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से अधिकारियों की ओर से संवाद बनाकर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए गए।
सीएम योगी ने राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के दिए निर्देश
हमीरपुर के एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि 28 और 29 मई की मध्यरात्रि करीब 2 बजे सूचना मिली कि थाना लालपुर क्षेत्र के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहे पुल का स्लैब गिर गया है, जिसके नीचे कुछ लोग दब गए हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हम सभी तत्काल मौके पर पहुंच गए।
एएसपी ने की ओर से जानकारी दी गई कि अभी तीन लोग खंभे पर फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए एसडीआरएफ और हमारी टीम लगातार प्रयास कर रही है। छह लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है, जिनमें से पांच लोगों की पहचान कर ली गई है। स्लैब हटाकर उन्हें बाहर निकाला जाएगा।








