अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, 12 दिसंबर को अयोध्या जा सकते हैं। इस मुद्दे पर पहले से सियासत हो रही है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा चीफ पर तंज कसा है। एक निजी चैनल के शिखर सम्मेलन में सीएम योगी ने  अखिलेश यादव के अयोध्या जाने और उनके समाजवाद में सनातन का तड़का लगने के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो नावों की सवारी हमेशा खतरनाक होती है और ऐसा करने वाला कभी सुरक्षित नहीं निकल सकता. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब हमारी लाइन पर आ रहे हैं, यह अच्छी बात है। सीएम ने कहा कि अगर यह सद्बुद्धि 90 के दशक में आ गई होती तो रामभक्तों पर गोली क्यों चलवाई गई होती? अब जब अयोध्या जा रहे हैं तो कम से कम रामभक्तों और हिंदुओं से अपनी गलती के लिए माफी मांग लेनी चाहिए. माफी मांगने से कोई व्यक्ति छोटा नहीं हो जाता और मामला भी समाप्त हो जाएगा।

अखिलेश यादव के एमवाई समीकरण को पीछे छोड़कर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ने और BJP के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के सवाल पर योगी ने कहा कि उनका वोट बैंक हर वह राष्ट्रवादी नागरिक है, जो भारत के संविधान पर विश्वास करता है और देश की विरासत का सम्मान करता है। ऐसे हर व्यक्ति के प्रति BJP श्रद्धा और सम्मान रखती है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने जो रास्ता अपनाया है, वह अच्छी बात है, लेकिन उनकी विचारधारा और BJP की विचारधारा का अपना अलग स्वरूप है।

‘सटलअ तो गइलअ…’

CM योगी ने अपने अंदाज में  ट्रकों पर लिखे जाने वाले एक चर्चित वाक्य का जिक्र करते हुए कहा, ‘याद रखना, ट्रकों पर कभी-कभी लिखा रहता है कि सटलअ तो गइलअ, तो सटे नहीं कि गए.’ BJP की लाइन का तापमान बहुत हाई है, उसके नजदीक आने पर ही इसकी जानकारी होगी। उन्होंने अखिलेश यादव का अयोध्या में स्वागत करते हुए फिर दोहराया कि उन्हें रामभक्तों और हिंदुओं से अपने पुराने कृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

  • Related Posts

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और…

    Continue reading
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि