सीएम ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, पी०एम०सी०एच० और पटना विश्वविद्यालय के समीप पटना मेट्रो रेल परियोजना अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा राजेंद्र नगर, मोइनुलहक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और आई०एस०बी०टी० मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में भी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करायें। मेट्रो का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी, उन्हें भीड़भाड़ से छुटकारा मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि पटना मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृति 27 फरवरी 2019 को दी गयी। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 31.9 कि०मी० मेट्रो रेललाईन का निर्माण होना है, जिसमें कुल 24 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस परियोजना का क्रियान्वयन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के द्वारा किया जा रहा है, जिसका पर्यवेक्षण नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के द्वारा किया जा रहा है। भूमिगत मेट्रो लाईन के निर्माण हेतु 21 नवंबर 2023 को गांधी मैदान स्टेशन से टी०बी०एम० (टनल बोरिंग मशीन) के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया जो आकाशवाणी भूमिगत स्टेशन होते हुए पटना स्टेशन तक पहुंच चुकी है। मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाईल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाईन (कुल 6.01 कि0मी0) को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लाईन को 15 अगस्त 2025 तक चालू करने का लक्ष्य निर्धारित है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर हमला…

    Continue reading
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    • By TN15
    • August 21, 2026
    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!