मनरेगा कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

तुरकौलिया। मनरेगा कार्यालय में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनिकी सहायकों व मनरेगा कर्मियों के साथ सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। जहां बैठक को संबोधित करते हुए मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि 2024-25 का वित्तीय वर्ष समाप्ति के कगार पर है। इसी के मद्देनजर यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। तक़रीबन सभी पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछक पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान बनकर तैयार भी हो चुका है। लेकिन कुछ पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है। जिसे इसी वित्तीय वर्ष 31 मार्च तक हर हाल में पुरा करना है। इसी लक्ष्य के साथ कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है। अधूरे योजना को पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नही होना चाहिए। समय अवधि के भीतर कार्यों को पूर्ण भी करना होगा। कार्यों में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। वही श्रम बजट पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में पंचायत तकनिकी सहायक अभिषेक कुमार, उपेंद्र कुमार, एकाउंटेंट रवि कुमार, पीआरएस गौरव सुमन, संतोष कुमार, राजेश कुमार, पिंकी कुमारी, रविन्द्र कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    देवी कश्यप को श्रद्धांजलि 

    देवी कश्यप को श्रद्धांजलि 

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?