सीएम नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, प्रगति यात्रा का शेड्यूल बदला

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का शेड्यूल बदल गया है। सूत्रों के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद कल पूर्णिया की उनकी यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही उनकी प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कल यानी 27 जनवरी को पूर्णिया जाने वाले थे। सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं लेकिन इसी बीच सीएम की तबीयत अचानक नासाज हो गई है। सूत्रों के मुताबित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को ठंड लग गई है, जिससे उनकी तबीयत नासाज हो गई है।
मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके तीसरे चरण के प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, अब मुख्यमंत्री 27 जनवरी की जगह सोमवार यानी 28 जनवरी को पूर्णिया जाएंगे और वहां जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री 29 जनवरी को कटिहार में प्रगति यात्रा पर रहेंगे जबकि मधेपुरा में 30 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा होगी। इस दौरान सीएम जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा तो करेंगे ही करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात भी जिले के लोगों को देंगे।
कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की तबीयत थोड़ी नासाज है इसलिए प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है हालांकि कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक अपरिहार्य कारणों से सीएम की कल पूर्णिया में होने वाली प्रगति यात्रा स्थगित कर दी गई है।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!