बिहार : राज्यपाल ने पटना के गांधी मैदान में किया झंडोत्तोलन

 परेड की सलामी ली

दीपक कुमार तिवारी

पटना। गणतंत्र दिवस पर बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली।
राज्यपाल ने इस मौके पर राज्यवासियों को संबोधित करते हुए अभिभाषण दिया। मुख्य समारोह में अलग-अलग विभागों की ओर से झांकियों का भी प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।
इससे पहले राज्यपाल ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण भी किया। इस परेड की कमान दानापुर के अपर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने संभाली। उन्होंने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया, जिसमें राज्य की गौरवशाली परंपरा और सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने पुरस्कार और शौर्य प्रशंसा पत्र का वितरण भी किया।
गांधी मैदान में 20 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया, जबकि 15 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। मद्य निषेध विभाग की झांकी का थीम नशामुक्त बिहार-खुशहाल परिवार था। जबकि नगर विकास विभाग की ओर से पिंक टॉयलेट, उद्योग विभाग की थीम में बढ़ता निवेश, बढ़ता रोजगार,, कृषि विभाग की ओर से मखानाः देश का सुपरफूड और कला संस्कृति विभाग का थीम अटल कला भवन रहा।
भवन निर्माण विभाग का थीम बापू टावर, सहकारिता विभाग ने पैक्सों में व्यवसायिक विविधिकरण, विधि विभाग ने निशुल्क विधि सहायता और पर्यटन विभाग का थीम रामायण सर्किट रहा।
गणतंत्र दिवस को लेकर गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सुरक्षा को लेकर गांधी मैदान में चार सेक्टर दंडाधिकारियों को तैनात किया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा पूरे बिहार में गणतंत्र दिवस मनाए जाने के समाचार हैं।
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया और लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने झंडा फहराया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!