शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण समिति द्वारा एनएएसी निरीक्षण हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया

इंद्री(सुनील शर्मा) । स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण समिति के संयोजक डॉ हरीश कुमार की देखरेख में शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी में करनाल की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण समिति द्वारा एनएएसी (राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद) निरीक्षण के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान महाविद्यालय में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ राजीव गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिसर न केवल महाविद्यालय की छवि को निखारता है बल्कि शिक्षण और अधिगम के लिए एक सकारात्मक वातावरण भी प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ और स्वस्थ रखना। कचरे के प्रबंधन और निपटान की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करना। परिसर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करना। स्वच्छता और रखरखाव में टिकाऊ प्रक्रियाओं का पालन करना। एनएएसी प्रत्यायन मानकों के अनुसार परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करना। इस स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कक्षाओं, गलियारों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और प्रशासनिक क्षेत्रों की प्रतिदिन सफाई की जा रही है। बाहरी क्षेत्र की सफाई: रास्तों, उद्यानों और खुले स्थानों की नियमित सफाई की जा रही है। छात्र और कर्मचारियों की सहभागिता से विशेष सफाई अभियान चलाए गए हैं। परिसर में डस्टबिन की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था की गई है। गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रह कर उचित पुनर्चक्रण और निपटान सुनिश्चित किया गया है। हरियाली बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया है। उद्यानों की नियमित देखभाल की जा रही है। परिसर में दीवारों पर चित्रकला और स्लोगन लगाए गए हैं, जो स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हैं।
वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की गई है। प्लास्टिक मुक्त परिसर को बनाए पर बल दिया गया है। सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। परिसर की सफाई और सौंदर्यीकरण गतिविधियों को और तेज किया गया है।स्वच्छता को लेकर छात्रों और कर्मचारियों में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया गया। निरीक्षण के लिए समर्पित स्वच्छता टीम बनाई गई है, जो परिसर की नियमित निगरानी करती है। स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण समिति ने शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय के परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में उत्कृष्ट प्रयास किए हैं। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका प्रोफेसर रजनी, प्रोफेसर मंजू सैनी एवं डॉ. बोहती ने निभाई।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस