कोर्ट में वकीलों और भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ नोकझोंक

ऋषि तिवारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में स्थित सूजरपुर जिला न्यायालय में देश के प्रसिद्ध अधिवक्ता और भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ अधिवक्ताओं के साथ उस समय नोकझोंक हुई, जब वह हड़ताल के बावजूद भी पैरवी करने के लिए कोर्ट में आ गए थे। लेकिन कोर्ट में हड़ताल होने के चलते स्थानीय वकीलों ने उनका विरोध किया। इसी बीच स्थानीय वकीलों के साथ उनकी कहासुनी हुई।

बता दे कि यहां स्थानीय अधिवक्ताओं ने कुछ मुद्दों पर हड़ताल की हुई है। इसी बीच गौरव भाटिया अपने केस की सुनवाई के लिए जिद करने लगे। धीरे-धीरे यह बात कहासुनी में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ नोकझोंक पर उतारू हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा प्रवक्ता और अधिवक्ता गौरव भाटिया को कोर्ट परिसर से बाहर निकाला गया। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अधिवक्ता गौरव भाटिया जिला न्यायालय में किसी कार्य के लिए पहुंचे थे। स्थानीय बार के अध्यक्ष की तरफ से हड़ताल की घोषणा की गई थी। बार की हड़ताल होने के चलते न्यायालय संबंधित कार्य न होने की जानकारी गौरव भाटिया को दी गई। जिस कारण दोनों अधिवक्ता पक्षों में हल्की बहस होने की भी बात सामने आ रही है। इस मामले में अधिक जानकारी एकत्रित की जा रही है। इस मामले में किसी पक्ष ने थाने में अभी तक कोई शिकायत नहीं की है।

  • Related Posts

     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    दिल्ली नगर निगम (MCD) की इस सप्ताह की…

    Continue reading
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

    • By TN15
    • June 17, 2026
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’