46 करोड़ 36 लाख 80 हजार रुपए ग्रैनो प्राधिकरण से वसूल कर कर्मचारियों को भुगतान करवाने व उन्हें कार्य पर बहाली की मांग पर सीटू का श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन

नोएडा, अन्याय के खिलाफ 20 वर्ष से अधिक लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़कर और कोर्ट से जीत जाने के बाद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत रहे कर्मचारी आज भी न्याय के लिए भटक रहे हैं। न्यायालय के आदेश का पालन करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर प्रदर्शन कर अपर श्रम आयुक्त श्री सरजू राम को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री अशोक सिंह जी ने लिया और कर्मचारियों को उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व उसके कथित ठेकेदारों के उत्पीड़न व आर्थिक शोषण के खिलाफ माली व सफाई कर्मचारियों ने संगठित होकर वर्ष 1998 में सीटू के मार्गदर्शन में ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन का गठन कर अपने हक अधिकारों के लिए आवाज उठाना शुरू किया तो कर्मचारियों की आवाज को दबाने के लिए वर्ष 2003 में ग्रेनो प्राधिकरण द्वारा 240 कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया। इसके खिलाफ लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया गया, साथ ही श्रम विभाग में कानूनी विवाद लगाया गया जिसे सुनवाई के बाद माननीय औद्योगिक न्यायधिकरण (पंचम) उत्तर प्रदेश मेरठ को विवाद संदर्भित कर दिया गया। जिस पर लंबी सुनवाई/ लड़ाई के बाद न्यायालय द्वारा 27 मई 2018 को श्रमिकों के पक्ष में एवार्ड पारित कर दिया, जिसमें कर्मचारियों को बेकारी की अवधि का पूरा वेतन सहित कार्य पर बहाल करने का आदेश ग़ैनो प्राधिकरण को दिया गया।
एवार्ड के प्रतिपालन हेतु यूनियन ने श्रम विभाग में फिर आवेदन किया, क्योंकि मामला प्राधिकरण से जुड़ा होने के कारण श्रम विभाग द्वारा कार्रवाई करने में आनाकानी की गई तो यूनियन ने विवश होकर उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दाखिल किया और उच्च न्यायालय ने अवार्ड का प्रतिपालन करवाने का आदेश श्रम विभाग को दिया। उच्च न्यायालय के आदेश के प्रतिपालन में श्रम विभाग द्वारा पक्षो को सुनकर 4 जनवरी 2024 को ग्रैनो प्राधिकरण के खिलाफ 46 करोड़, 36 लाख, 80 हजार रुपए की रिकवरी आदेश जारी कर दिए। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक उक्त की वसूली प्राधिकरण से करके श्रमिकों को भुगतान नहीं किया गया है। अपर श्रम आयुक्त व जिलाधिकारी से कई बार मिलकर उक्त वसूली कर श्रमिकों को भुगतान करने की अपील की गई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर ही आज श्रम विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर फिर ज्ञापन/ प्रार्थना पत्र दिया गया है और मांग किया गया है कि लंबित रिकवरी की धनराशि ग्रैनो प्राधिकरण से वसूलकर विवाद से संबंधित कर्मचारियों को भुगतान कराई जाए और न्यायालय के अवार्ड का प्रतिपादन करवा कर कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति सहित कार्य पर बहाल कराया जाए यदि ऐसा नहीं किया गया तो हमारी यूनियन उक्त मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन को सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर के साथ-साथ सीटू नेता राम स्वारथ, ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन के महामंत्री रामकिशन सिंह, यूनियन के पदाधिकारी ज्ञानचंद, धीरज, बादल, उमेश, धनपाल, वीरेंद्र, संतराम, होतेराम, सब्बे आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस