सीटू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मजदूर – किसान विरोधी भाजपा को हराने का लिया संकल्प

ग्रेटर नोएडा। भाजपा हराओ, देश व लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर ने विभिन्न उद्योगों के मजदूर नेताओं की सूरजपुर पार्क ग्रेटर नोएडा पर बैठक किया। बैठक को सीटू दिल्ली एनसीआर राज महासचिव कामरेड अनुराग सक्सैना ने भाजपा शासन में मजदूर किसानों पर हुए उत्पीड़न को रेखांकित करते हुए कहा कि मजदूर किसान जन विरोधी भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में हराना मजदूर वर्ग की बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए हम अपने कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें चुनाव में आम जनता के बीच जाकर भाजपा के खिलाफ वोट करवाने के लिए तैयार कर रहे हैं।


बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त ने कहा कि भाजपा शासन में मजदूरों के हालात बद से बद्तर हो गए हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी तो लगातार बड़ी है लेकिन मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जीवन और जीविका को बचाना है तो भाजपा को हराना आवश्यक है और आने वाली 26 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नगर को उनके चुनाव चिन्ह साइकिल पर मतदान कर विजई बनाने का कार्य करें और उक्त लिए लोगों को भी प्रेरित करें।
बैठक को सीटू जिला महासचिव कामरेड रामसागर, जिला सचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव व विभिन्न उद्योगों के मजदूर नेताओं ने अपने विचार रखते हुए भाजपा प्रत्याशी को हराने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    • By TN15
    • June 13, 2026
     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश