चिराग पासवान ने किया हाजीपुर से नामांकन

भवेश कुमार

हाजीपुर । विरासत की सियासत’ को आगे बढ़ाने और पिता रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान ने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के पहले लोक जनशक्ति रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हाजीपुर से पार्टी प्रत्याशी चिराग पासवान ने रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान चिराग पासवान खुली गाड़ी के ऊपर बैठकर करीब आधे हाजीपुर शहर का चक्कर लगाते हुए समाहरणालय पहुंचे। रोड शो में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। रोड के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और लोगों ने जगह-जगह चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया।

चिराग पासवान के रोड शो और नामांकन में एनडीए की एकजुटता भी दिखी। रोड शो में बीजेपी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और पाटलिपुत्र से सांसद रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे। रोड शो के बाद चिराग पासवान ने समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
इससे पूर्व उन्होंने पिता को याद करते हुए कहा कि “पापा की कमी महसूस हो रही है. यह पहली बार है, जब पापा के बिना मैं नामांकन भरने जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि जैसे पापा को हाजीपुर के लोगों ने हमेशा स्नेह और आशीर्वाद दिया, वही प्यार और आशीर्वाद मुझे भी मिलेगा। मैं किसी भी चुनौती या चुनाव को हल्के में नहीं लेता।”

नामांकन दाखिल करने से पहले चिराग पासवान ने पटना के खगौल में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि जिस तरह से हाजीपुर के लोगों ने मेरे पिता को हमेशा स्नेह और आशीर्वाद दिया, वैसे ही मुझे भी अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट