आसनसोल लोकसभा बीजेपी उम्मीदवार के पोस्टर और बैनर को तृणमूल द्वारा फाड़ने का आरोप

 अनुप जोशी

रानीगंज । आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया की घोषणा के बाद से आसनसोल के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थकों द्वारा दीवार लेखन, बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। आसनसोल दक्षिण विधानसभा के एगरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के बैनर और पोस्टर लगाए गए। भाजपा के युवा नेता अभिक कुमार मंडल ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात के अंधेरे में तृणमूल के उपद्रवियों ने अचानक उन पोस्टरों और बैनरों को फाड़ दिया।

बैनर व पोस्टर फाड़ने की घटना की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गयी। घटना को लेकर रानीगंज के एगरा पंचायत क्षेत्र में काफी तनाव फैल रहा है। उधर,भाजपा प्रत्याशी के बैनर-पोस्टर फाड़ने की घटना की शिकायत रानीगंज थाने में की गयी है। रानीगंज थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई। इस विषय में अभिक कुमार मंडल ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ तृणमूल के उपद्रियों ने हमारे पोस्टर एवं बैनरों को फाड़ दिया है। हम लोग चाहते हैं कि इसे लेकर पुलिस कार्रवाई करें अन्यथा हम लोग आंदोलन पर उतरेंगे। वही इस विषय पर आसनसोल दक्षिण मंडल के तृणमूल अध्यक्ष देवनारायण दास ने बताया कि तृणमूल के कार्यों को देखकर यहां भाजपा की जमीन खिसक गई है इसलिए वे जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए खुद ही अपने पोस्ट को फाड़ कर नाटक कर रही है आसनसोल लोकसभा चुनाव से भारी मतों से तृणमूल जीत रही है।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!