China Plane Crash: चीन का बोइंग 737 क्रैश, विमान में 132 लोग थे सवार, हादसे के साथ ही जंगल में लगी आग

दिल्‍ली-दोहा फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है
 
द न्यूज 15 

नई दिल्ली। चीन में एक यात्री विमान के क्रैश होने की खबर आ रही है। इस विमान में 132 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार कुनमिंग से ग्वांगझू तक 132 यात्रियों को ले जाने वाले 1 ए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उधर दिल्ली-दोहा फ्लाइट की भी कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
अभी तक इसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान बोइंग 737 था। कहा जा रहा है कि विमान पहाड़ों से टकरा गया। जिससे इसमें आग लग गई है। फ्लाइटराडार24 के अनुसार 6 साल पुराने इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण के बारे में अभी तक कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। पहले कहा गया था कि इस विमान में क्रू के साथ 133 लोग सवार थे, लेकिन अब आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस विमान में कुछ 132 लोग सवार हैं। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (सीएएसी) ने कहा है कि यह पुष्टि की गई है कि यह उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया को सक्रिय कर दिया है और एक बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। विमान में 123 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य सवार थे। बताया जा रहा है कि अभी तक बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच नहीं पाया है। जंगल में विमान क्रैश करने से बचाव दल को वहां पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि चीन में विमानों की सेफ्टी को लेकर कड़े नियम हैं, यही कारण है कि यहां क्रैश होने की घटनाएं कम होतीं हैं। पिछली बार 2010 में एक यात्री विमान क्रैश किया था।
एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के अनुसार चीन की आखिरी बार बड़ी विमान दुर्घटना 2010 में हुई थी। तब हेनान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ई-190 यात्री विमान कम विजिबिलिटी के कारण यिचुन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 96 लोगों में से 44 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

    Continue reading
    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम