Noida Crime News : बहलोलपुर के शिव मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्तियां खंडित, ग्रामीणों ने किया हंगामा

द न्यूज 15

नोएडा |  नोएडा के बहलोलपुर गांव स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने रविवार रात को तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान आरोपियों ने मंदिर में रखी मूर्ति और शिवलिंग भी खंडित कर दिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए, इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में स्थित एक शिव मंदिर में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने घुसकर तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने मंदिर में रखी भगवान की मूर्तियां और शिवलिंग भी खंडित कर दिया। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई। जिसके कुछ ही देर में ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस और उच्चाधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान मौके पर घंटों तक हंगामा चलता रहा और लगभग 3 घंटे के हंगामे के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मामले में फिलहाल पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी मंदिर के आसपास बने घरों के लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो : मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद सोमवार सुबह इससे संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल मैसेज में मंदिर में तोड़फोड़ के साथ साथ मांस रखने की भी बात बताई गई थी, जबकि पुलिस को मौके से मांस बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। मंदिर के अंदर से मांस मिलने की जानकारी गलत है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

लखनऊ नगर निगम समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री…

Continue reading
आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

अगर आज गांधी होते !

अगर आज गांधी होते !

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi