जिलास्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

विभिन्न विधाओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

करनाल, (विसु)। पी.एम.श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नोडल एपीसी अंजू के नेतृत्व मेें जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एपीसी अंजू ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिन विद्यार्थियों ने नृत्य, दृश्य कला, संगीत गायन, नाटक समूह, नृत्य, सोलो गायन, समूह गायन में जिन विद्यार्थियों ने ब्लाक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्हीं विद्यार्थियों ने भाग लिया है।
कार्यक्रम के समापन पर डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा उभरकर सामने आती है। मंच संचालन की भूमिका ईशा चौधरी ने निभाई। जज की भूमिका सुशीला शर्मा, कर्मजीत कौर, उर्मिला, पूजा, प्रीति, नीटू, रीति ने निभाई।
परिणाम इस प्रकार रहे : लडक़ों में दृश्यकला में सैक्टर 13 के हाई स्कूल के अभिषेक ने प्रथम स्थान, लड़कियों में दृश्य कलां में माडल टाऊन करनाल स्कूल की दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समूह गायन इन्द्री स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लडक़ों के सोलो गायन में इन्द्री के अमनदीप ने प्रथम, लड़कियों के सोलो गायन में चिड़ाओ स्कूल की दीक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नाटक में लडक़ों व लड़कियों में हाई स्कूल बलडी ने प्रथम स्थान, एकल नृत्य लडक़ों में पी.एम.श्री स्कूल इन्द्री के नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के एकल नृत्य में चिडाओ स्कूल की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा, एपीसी अंजू, प्राचार्य सुरेश कुमार, दलीप सिंह, एबीआरसी ईशा चौधरी, मंजीतसिंह, विनोद कुमार, रिंकल, नीति, उषा,मीना, अंजू जैन, स्वाति, सुशील आर्य, पूनम, डिम्पल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    राजस्थान नगर निगम रिजल्ट: कहां-कहां कांग्रेस ने जीती BJP से ज्यादा सीटें?

    राजस्थान नगर निगम रिजल्ट: कहां-कहां कांग्रेस ने जीती BJP से ज्यादा सीटें?

    एयर फोर्स के रिटायर्ड अधिकारी पर हमला, गुरुग्राम पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन 

    एयर फोर्स के रिटायर्ड अधिकारी पर हमला, गुरुग्राम पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन 

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    भू सांस्कृतिक कार्यशाला में प्रकृति संस्कृति पर विचार मंथन

    भू सांस्कृतिक कार्यशाला में प्रकृति संस्कृति पर विचार मंथन

    गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

    गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई