मुख्यमंत्री नीतीश ने जनता को लिखी चिट्ठी

आगे भी लाखों लोगों को सरकारी नौकरियां देते रहेंगे-नीतीश

 

भवेश कुमार
पटना। बिहार में पहले चरण के तहत चार सीटों पर लोकसभा का चुनाव हो चुका है। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे चरण के चुनाव से पहले मंगलवार को जनता के लिए एक पत्र लिखा है। इसके जरिए उन्होंने लोगों को ना सिर्फ सरकार की उपलब्धि बताई है बल्कि आगे के लिए भी काफी कुछ वादे किए हैं।

 

नीतीश कुमार ने पत्र के जरिए कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि आगे भी लाखों लोगों को सरकारी नौकरियां और रोजगार देते रहेंगे। पहले सुविधाओं के अभाव में लड़कियां पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाती थीं। आगे नहीं बढ़ पाती थीं, लेकिन हमारी सरकार की विभिन्न योजनाओं की मदद से बेटियां पढ़ने लगी हैं. आगे बढ़ने लगी हैं। पुलिस में भर्ती होकर बेटियां राज्य की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अब बिहार की बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं।

पत्र में सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान की बात की है। उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले में हम मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रहे हैं। अस्पतालों में निशुल्क इलाज के साथ दवाइयां भी मिल रही हैं। हमने आधी आबादी को उनका अधिकार दिया। बिहार में महिलाओं को 2006 से पंचायतों और स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में 2016 से महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए हमने बिहार में जीविका समूह बनाए हैं।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में 10 लाख से अधिक जीविका समूहों से जुड़कर एक करोड़ 30 लाख से अधिक महिलाएं अपने परिवार की आजीविका का सहारा बन रही हैं. बिहार के जीविका मॉडल की देश-दुनिया में तारीफ हुई है।

सरकार की उपलब्धि को बताते हुए आगे नीतीश कुमार ने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए चार कृषि रोडमैप हमने लागू किए हैं। इससे फसलों की पैदावार बढ़ी है।किसानों की आय बढ़ी है। सात निश्चय-2 के तहत हम हर खेत तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं। बिहार की उन्नति के साथ ही यहां के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत और बिहारी अस्मिता को सहेजने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

हमने बिहार से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया है।सीएम ने लिखा कि बिहार की उन्नति के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे। बिहार की सेवा ही हमारा धर्म है।पूरा बिहार हमारा परिवार है।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा