मुख्यमंत्री ने पटेल भवन में किया गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण

 दिए आवश्यक निर्देश

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटेल भवन पहुंचकर गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और राज्य की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और कार्यों का कुशलतापूर्वक निष्पादन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने द्वितीय तल स्थित गृह विभाग के कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिसिंग की गुणवत्ता और कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता को पुलिस पर विश्वास है और उस पर खरा उतरना सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री इसके बाद राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र पहुंचे, जहां उन्होंने केन्द्र की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उन्हें बताया कि यह केन्द्र 24×7 सक्रिय है और मौसम, तापमान व आपदा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके संचालन को और बेहतर बनाने पर बल दिया।

निरीक्षण के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने 5वें तल पर स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालयों और कॉन्फ्रेंस हॉल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से आपदा प्रबंधन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और लोगों को आपदाओं से बचाव हेतु जन-जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। इस दौरान एक विशेष वीडियो गीत भी प्रस्तुत की गई, जो आगजनी से बचाव पर केंद्रित थी।

निरीक्षण के अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, सांसद संजय कुमार झा, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया