मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि

 परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि सौंपी

पटना। ब्यूरो।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सारण जिले के गरखा प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव नारायणपुर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने शहीद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि शहीद के पुत्र को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, शहीद की स्मृति में कई विकास योजनाओं की भी घोषणा की गई।

नारायणपुर गांव में नया स्वास्थ्य उपकेंद्र,एक स्मारक का निर्माण

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री जमा खान, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

गांववासियों और शहीद के परिजनों – मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा, मोहम्मद मुस्तफा व मोहम्मद असलम – ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम