मुख्यमंत्री ने 6,938 पथों के कार्य का किया शुभारंभ

 ग्रामीण पथ सुदृढ़ीकरण को मिली नई रफ्तार

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘संकल्प’ सभागार, 1 अणे मार्ग से रिमोट के माध्यम से 8,716 करोड़ रुपये की लागत से 6,938 ग्रामीण पथों (लंबाई 12,105 किमी) के सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्य ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण सड़कों को टिकाऊ, सुरक्षित और आधुनिक मानकों पर बनाए रखना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग को बधाई देते हुए कहा कि “ग्रामीण पथों की मरम्मति एवं रखरखाव अत्यंत आवश्यक है। बरसात पूर्व जिन सड़कों की मरम्मति की जरूरत है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीणों को लगातार मजबूत और सुरक्षित सड़क सुविधा मिलती रहे।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास की रीढ़ है। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि नये ग्रामीण पथों के निर्माण एवं पुराने सड़कों के उन्नयन से राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना तक की यात्रा महज 4 घंटे में संभव हो सकेगी।

इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह ने विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर हो चुके 14,087 पथों (लंबाई 24,482 किमी) के सुदृढ़ीकरण के लिए 21,733 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सभी सड़कों को अगले 7 वर्षों तक मानक अनुरूप बनाए रखने की योजना है, जिसमें दो बार कालीकरण (री-सर्फेसिंग) भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग की पुस्तिका का विमोचन किया और विभागीय लघु फिल्म भी देखी। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी सहित कई वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम