मुख्यमंत्री ने केसरिया महोत्सव को सरकारी घोषित किया था : मंत्री

मोतिहारी । शिक्षा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि केसरिया बौद्ध स्तूप का मुद्दा सबसे पहले पूर्व सांसद स्व. कमला मिश्र मधुकर ने सदन में उठाया था। इसके बाद निजी स्तर पर हो रहे केसरिया महोत्सव को सरकारी करने का कार्य वर्ष 2007 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।केसरिया और अरेराज में भगवान शिव हैं। हाल में मुख्यमंत्री ने केसरिया समेत जिले के कई स्थानों का भ्रमण किया था।इसके बाद कई योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। वे गुरुवार की शाम तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव के शुभारंभ के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का प्रयास है कि यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और विकसित हो। विकास कार्य में तेजी आए। पर्यटकों को सुविधा मिले।केसरिया महोत्सव का स्तर ऊंचा हो और बोधगया में होने वाले महोत्सव जैसा हो। पश्चिम चंपारण के सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा कि केसरिया को केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय में पहचान मिली थी। महोत्सव को विधायक शालिनी मिश्रा, मनोज यादव आदि ने भी संबोधित किया।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार