छत्तीसगढ़: सरकारी क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल का शव, पिता का आरोप- हत्या कर शव लटका दिया

द न्यूज 15  

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के एक सरकारी क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल के साथ क्या हुआ? कोई नहीं जानता…पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। हालांकि, पुलिसिया जांच के बीच लेडी कॉन्स्टेबल के पिता ने बेहद ही संगीन आरोप लगाए हैं। मामला जांजगीर कोतवाली इलाके का है। मनीराम फर्रे की 30 साल की बेटी सीमा फर्रे नैला भाटापारा इलाके की रहने वाली थीं। वो जांजगीर के एसपी कार्यालय में पदस्थ थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा फर्रे यहां पुलिस कॉलोनी निलयम के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थीं। सुबह जब उनके पड़ोसियों की नजर क्वार्टर की खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फर्रे फांसी के फंदे से झूलती नजर आ रही थीं।
यह भयानक मंजर देख कर पड़ोसी सिहर उठे। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करीब 9 साल से पुलिस सेवा में शामिल सीमा फर्रे के साथ अचानक क्या हुआ यह कोई नहीं जानता। फिलहाल इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि सीमा फर्रे ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। लेकिन सीमा ने आत्महत्या क्यों की? इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है, लेकिन इधर बेटी की मौत के बाद उनके पिता ने कई ऐसी बातें कही हैं जिससे ऐसा लगता है कि इस मामले में गहरी तफ्तीश की जरूरत है। मृतक कॉन्स्टेबल सीमा के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती क्योंकि वो काफी सुलझी हुई लड़की थी।

पिता के संगीन आरोप : पिता का यह भी कहना है कि वो पिछले 2 दिनों से कॉर रिसीव नहीं कर रही थी। पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और फिर शव को लटका दिया गया है। बहरहाल पिता के इन संगीन आरोपों के बाद अब पुलिस अलग-अलग एंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!