सुहागरात से पहले दुल्हन संग दूल्हे के रिश्तेदार ने की अजीब हरकत, अगले दिन थाने पहुंच गई नई-नवेली बहू

द न्यूज 15

अमरोहा। यूपी के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिश्ता तय होने के बाद लड़की ने जो ख्वाब देखे थे सब धरे के धरे रह गए। न तो यहां उसका ससुराल वालों ने साथ दिया था और न ही उसके पति ने। यहां नई-नवेली दुल्हन के साथ जो हुआ, उस बारे में उसने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था। लड़की को मजबूरन सुहागरात से पहले ही सीधे थाने जाना पड़ गया। दरअसल एक लड़की शादी के बाद मायके से विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी।

ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दूल्हे के एक रिश्तेदार ने उससे छेड़खानी कर दी। यह देखकर दुल्हन आब बबूला हो गई। दुल्हन ने जब इसका विरोध किया तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और भूखा-प्यासा भी रखा। अगले दिन लड़की के घर वाले पहुंचे तो बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गए। लड़की और उसके घर वालों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक किसान की बेटी की रविवार को बारात आई थी। निकाह के बाद शाम में दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। नव विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में कदम रखने से पहले पति के एक रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पत्नी ने झूठा आरोप लगाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की। कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी।
रात में उसे खाना भी नहीं दिया गया। अगले दिन मायके वाले पहुंचे तो नव विवाहिता उनके साथ घर आ गई। यहां से वह सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरा किस्सा सुनाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सुलह समझौते के लिए दोनों पक्षों में पंचायत भी जुटी हुई है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। नतीजा नहीं निकलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!