Chaudahry Charan Singh Jayanti : मुरादाबाद में सीएम योगी ने उठाया उपराष्ट्रपति की नकल उतारने का मुद्दा 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ  मुरादाबाद पहुंचे, यहां सीएम ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण एवं किसान महासम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान एक संबोधन में सीएम योगी ने बीते दिनों संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जुड़े उस वाकये का जिक्र किया, जिसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी उनकी नकल उतार रहे थे।

सीएम ने कहा- कुछ लोग संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान कर रहे हैं। खिल्ली उडा रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने उपराष्ट्रपति  का अपमान किया। उनका वीडियो बना रहे है। सीएम ने केंद्र और राज्य की सरकारों की तारीफ करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है बोलती कम है, परिणाम ज्यादा देती है।

चौधरी साहेब ने देश के लिए किया काम : सीएम योगी

भूतपूर्व पीएम का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि चौधरी साहेब ने देश के लिये काम किया था। इससे पहले लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा था कि चौधरी साहब ने अपने समय में अन्नदाता किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने के अभियान को आगे बढ़ाया था।

उन्होंने दावा किया था कि पहली बार देश के अन्नदाता किसानों ने इस बात को महसूस किया है।  सीएम ने कहा था कि अगर व्यक्ति ईमानदारी के साथ सही तरीके से आज खेती करता है तो वह घाटे का सौदा नहीं होगा, क्योंकि सरकार की स्कीम उसका संबल बन रही है। सीएम ने कहा था कि यह ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ है, जहां किसान के परिश्रम और पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर सम्मान देता है।

इसके अलावा सीएम ने किसानों को सम्मानित भी किया। इस संदर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह  की जयंती ‘किसान दिवस’ पर आज लखनऊ में मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत 51अन्नदाता किसानों को ट्रैक्टर वितरित हुआ। इस अवसर पर किसानों, कृषि उद्यमियों, FPOs और कृषि वैज्ञानिकों को विकासखण्ड, जनपद व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

  • Related Posts

    शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नीरज कुमार भारतीय समाज के इतिहास में कुछ…

    Continue reading
    डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार