नई सुरक्षा नीति के साथ पाकिस्तान में नजर आए बदलाव, भारत के साथ शांति कायम करने पर दिया जोर

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 14 जनवरी को देश की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति (एनएसपी) का अनावरण किया, जो कथित तौर पर अपने नागरिकों की सुरक्षा पर केंद्रित है।

इसका उद्देश्य भारत के साथ संबंधों सहित 2022 और 2026 के बीच देश की सुरक्षा प्राथमिकताओं को परिभाषित करना है।

सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग द्वारा तैयार किया गया, एनएसपी का मूल 100-पृष्ठ का संस्करण (वर्जन) एक वगीर्कृत दस्तावेज (क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट) बना हुआ है। लेकिन एक छोटा सार्वजनिक संस्करण – 62-पृष्ठ का दस्तावेज – मानव सुरक्षा, भू-अर्थशास्त्र, क्षेत्रीय संपर्क, समृद्धि, व्यापार और निवेश पर जोर देता है।

इसमें कई ऐसी चीजें शामिल हैं जो कि पाकिस्तानी प्रतिष्ठान की ओर से नई सोच का आभास देती हैं। तथ्य की बात की जाए तो, नीति मार्च 2021 में इस्लामाबाद सुरक्षा संवाद में सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा के भाषण का एक विस्तारित रूप प्रतीत होता है, जहां उन्होंने इसी तरह के विषयों पर अपने विचार प्रकट किए थे।

भारत के साथ शांति कायम करने पर एनएसपी का जोर विशेष महत्व रखता है। इसमें उल्लेख है कि पाकिस्तान, देश और विदेश में शांति की अपनी नीति के तहत, भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारना चाहता है।

दुर्भाग्य से, इसमें ज्यादा बदलाव नजर तो नहीं आता है।

जम्मू और कश्मीर में, फरवरी 2021 के युद्धविराम समझौते के कुछ महीनों के बाद, पीओके स्थित आतंकवादी समूहों ने हाल ही में नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड पर इकट्ठा होकर घाटी में घुसपैठ करने का प्रयास करके अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है।

इसके अलावा, घाटी के भीतर द रेसिस्टेंस फ्रंट जैसे नव-निर्मित समूहों ने पाकिस्तानी सेना के सहयोग से कश्मीर के उग्रवाद के लिए एक स्थानीय चेहरा पेश करने और नागरिकों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को लक्षित करके सुरक्षा स्थिति को बाधित करने की मांग की है।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एनएसपी का दावा है कि भारत के तत्कालीन राज्य जम्मू और कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के कदम को इस क्षेत्र के लोगों द्वारा कथित तौर पर अस्वीकार कर दिया गया है।

पाकिस्तान के भीतर, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) जैसे भारत विरोधी आतंकवादी समूहों ने अधिकारियों की कोई जवाबी कार्रवाई के बिना अपनी गहरी उपस्थिति बनाए रखी है।

यहां तक कि अमेरिकी विदेश विभाग ने भी अपनी वार्षिक कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म में स्वीकार किया है कि जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड साजिद मीर पाकिस्तान में खुलेआम काम कर रहा है। अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा काबुल के अधिग्रहण के साथ, ये समूह अब अपनी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

कथित तौर पर, मसूद अजहर ने कश्मीर घाटी में संचालन के लिए कथित मदद लेने के लिए मुल्ला अब्दुल गनी बरादर सहित तालिबान नेताओं से मुलाकात की थी।

ये घटनाक्रम आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के निरंतर दोहरेपन को दिखाते हैं।

इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के भारत विरोधी रवैये में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इसलिए, भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने के एनएसपी के दावे खोखले लगते हैं।

यदि पाकिस्तान भारत के साथ संबंध सुधारने को लेकर गंभीर नहीं है, तो इस पर एनएसपी के दृष्टिकोण की क्या व्याख्या है?

स्पष्ट रूप से, एनएसपी और इसकी सामग्री या कंटेंट को अंतरस्तरीये दर्शकों के लिए तैयार किया गया है, ताकि यह आभास हो सके कि पाकिस्तान बदल रहा है। इसकी अर्थव्यवस्था घटते विदेशी मुद्रा भंडार, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण लगातार नीचे की ओर जा रही है।

Related Posts

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

इधर ईरान-इजरायल युद्ध चल रहा है दूसरी ओर अफगान…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

  • By TN15
  • March 13, 2026
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

  • By TN15
  • March 13, 2026
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।