पीएम मोदी के ‘हनुमान’ की गाड़ी का कटा चालान

 बिहार में तेज रफ्तार से दौड़ रही थी केंद्रीय मंत्री की कार -पटना से दिल्ली तक मच गई खलबली

 पटना/हाजीपुर। पीएम मोदी के ‘हनुमान’ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का एक बार फिर चालान कट गया है। लोजपा(रा) के अध्यक्ष की गाड़ी का चालान ओवर स्पीडिंग के चलते कटा है। परिवहन विभाग ने चिराग पासवान को OverSpeed गाड़ी चलाने के आरोप में 2 हजार का चालान भेजा है।
जानकारी अनुसार परिवहन विभाग ने हाल ही में E-Detection System शुरु किया है, इसी वजह से चालान काटा है। दरअसल, नई व्यवस्था में बिहार के कई NH पर कैमरे लगाए गए हैं, जो NH पर गुजरने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर सीधे गाड़ी मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चालान भेज देता है।
बताया जा रहा है कि, 17 अगस्त को हाजीपुर से चंपारण जाने के दौरान NH पर चिराग पासवान का 2 हजार का चालान हुआ है। जानकारी अनुसार चिराग पासवान की गाड़ी एक टोल प्लाजा पर E-Detection System की नजर में आ गई। सिस्टम ने उनकी गाड़ी की स्पीड तय सीमा से ज्यादा पाया और अपने आप चालान काट दिया। इस घटना के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने सफाई देते हुए बताया कि यह सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटिक है और यह नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को नहीं बख्शेगा। आरटीओ ने बताया कि अगर गाड़ियों के कागजातों में कोई कमी पाई जाती है या गाड़ी ओवर स्पीड होती है तो उसका अपने आप चालान कट जाएगा। वहीं इस बारे में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, ‘जुर्माना भर दिया जाएगा।’

  • Related Posts

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी…

    Continue reading
    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन तेज   बोकारोः…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!