वंदे भारत ट्रेन को मिली बम से उड़ाने की धमकी

 रेलकर्मी के वाट्सऐप पर आया मैसेज, पटना सहित सभी राज्यों में मचा हड़कंप

पटना। वंदे भारत एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद से ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने रेलवे में सतर्कता बढ़ा दी है। सभी ट्रेनों में जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसेज रेलवे के एक कर्मचारी के मोबाइल पर आया था।
वहीं वंदे भारत ट्रेन की निगरानी के लिए रेलवे की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, किसी ने नार्दन फ्रंटियर रेलवे (असम) की ओर वंदे भारत ट्रेन को उड़ाने की धमकी से जुड़ा मैसेज वाट्सऐप के माध्यम से एक रेलकर्मी के पास भेजा था। इसके बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया।

इसके बाद हाजीपुर जोन आरपीएफ के आईजी ने बिहार के पटना, झारखंड रांची, एमपी भोपाल व यूपी लखनऊ के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा था, जिसमें धमकी की सूचना के साथ ट्रेन सुरक्षा को लेकर सतर्कता का आदेश जारी किया गया है। झारखंड रांची की विशेष शाखा ने सभी जिलों में पत्र भेजकर सतर्कता व सुरक्षा पर जोर दिया है।

गौरतलब हो कि, नवंबर 2023 में भी किसी ने बिहार-राजेंद्रनगर टर्मिनल के स्टेशन प्रबंधक को डाक से धमकी भरा पत्र भेजकर ट्रेन उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी में रुपये नहीं देने पर नॉर्थ ईस्ट ट्रेन की तरह राजधानी, वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस को उड़ाने की धमकी थी। मालूम हो कि रेलवे स्टेशन शुरू से आतंकियों के निशाने पर रहा है और कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इससे इस मैसेज को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’