सीईओ ने किया नोएडा में पहला डॉग शेल्टर की शुरू

ऋषि तिवारी
नोएडा। पिछले साल के आखिर में नोएडा अथॉरिटी ने आवारा और पालतू कुत्तों के लिए पैट्स पॉलिसी लागू की थी। जिसके बाद यह पॉलिसी लागू करने वाला नोएडा उत्तर प्रदेश का पहला शहर बन गया। सेक्टर 34 स्थित नव निर्मित डॉग शेल्टर होम का नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने लोकापर्ण किया। इस कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री और उप महाप्रबंधक और वरिष्ठ परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य एसपी सिंह के अलावा परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य -प्रथम, वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-3, वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-9 समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि सेक्टर 34, 50, 93बी और सेक्टर 135 समेत शहर भर में नोएडा प्राधिकरण द्वारा 4 डॉग शेल्टर होम का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 2 एजेंसी का चयन किया गया है। जिसमें मैसर्स हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल और मैसर्स वसुंधरा पशु कल्याण ट्रस्ट एंड पीपल फॉर एनिमल है। इन शेल्टर होम में स्ट्रे डॉग्स को प्राथमिक उपचार, एंटी रैबीज वैक्सीन, ट्रेनिंग और खाने-पीने की व्यवस्था के अलावा उनके सोने और घुमाने का प्रावधान किया गया है।

सेक्टर 94 स्थित एनीमल शेल्टर होम का नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री ने निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वच्छता रखने और खराब पड़े सामान का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कंपाउंड की सभी खुली नालियों पर स्लैब रखने और नाली को मुख्य नाले से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

    मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

    दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

    दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

    आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

    आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

    किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत

    किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न