घर में घुसकर चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर 39 नोएडा में थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश बड़े ही शातिर तरीके से घरों में प्रवेश करते थे, फिर मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर भाग जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने मंगलवार को गोदरेज कम्पनी के सामने से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अरुण, अंकित और राकेश के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सेक्टर 45 सदरपुर नोएडा में रहते हैं। इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि दिन के उजाले और रात के अंधेरे में भी घरों में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करते हैं। इसके बाद चोरी के मोबाइल फोन राहगीरों को बेच देते थे। आरोपियों ने पूछताछ करने पर चोरी की कई वारदातों को करना स्वीकार किया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घरों में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’